https://ift.tt/3c7brRl उत्तर प्रदेश में अयोध्या के धन्नीपुर गांव के पांच एकड़ परिसर मे बनने वाली मस्जिद हलाल की कमाई से ही बनेगी। मस्जिद के...
उत्तर प्रदेश में अयोध्या के धन्नीपुर गांव के पांच एकड़ परिसर मे बनने वाली मस्जिद हलाल की कमाई से ही बनेगी। मस्जिद के निर्माण में सरिया मे जिस तरह के आचरण व तरीके के बारे में निर्देश है, उनका पालन 1460 वर्ग गज क्षेत्र मे बनने वाली मस्जिद में किया जाएगा। मस्जिद निर्माण के लिए बने ट्रस्ट इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सचिव अतहर हुसैन ने यह जानकारी दी ।
उन्होंने यह बात भी साफ कर दी है कि मस्जिद के ऊपर गुंबद नहीं बनेंगे यह माडर्न आर्किटेक्ट डिजाइन पर बनेगी। जिसकी डिजाइन मस्जिद के आर्किटेक्ट एसएम अख्तर बहुत जल्द तैयार कर मस्जिद ट्रस्ट को भेजेंगे।
दान लेने के पहले सार्वजनिक अपील
उन्होंनें बताया कि मस्जिद के लिए सहयोग राशि लेने के पहले यह अपील जारी की जा रही है कि दान देने वाले केवल हलाल की कमाई का पैसा ही मस्जिद के लिए दान करें । जिसमें खास तौर पर बिजली की चोरी टैक्स की चोरी ,जमाखोरी, घूसखोरी सूदखोरी ,तस्करी, फिरौती व सरकारी कानून के खिलाफ कमाया धन नहीं लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हांलाकि अभी इसके लिए आइआईसीएफ ने कोई गाइडलाइन नही जारी की है ।लेकिन यह दान लेने के पहले दानदाता से इसके बारे में पूछा जाएगा। साथ ही उसके ऊपर ही छोड़ दिया जाएगा कि सरिया की सीख का चुद पालन कर दान दें। क्योंकि ट्रस्ट के पास, कमाया धन हलाल का ही है ,इसकी जांच करने की कोई व्यवस्था नहीं है।
अतहर के मुताबिक सतर्क करने के बाद अगर कोई तथ्य छिपा कर मस्जिद को धनराशि दान करेगा तो उसकी सजा ऊपर वाला उसे खुद देगा। लेकिन यह नियम सुपर स्पेशियालिटी हास्पिटल व किचन, कल्चरल सेंटर, लाइब्रेरी आदि के निर्माण के लिए ली जाने वाली धनराशि पर नही लागू होगा।क्योंकि वह निर्माण सामाजिक कार्य के लिए है न कि घार्मिक।
आयकर की धारा 80 जी में पंजीकरण के बाद ही दान
अतहर हुसैन के मुताबिक ट्रस्ट का पंजीकरण आयकर की धारा 80 जी में करवाने के लिए आवेदन किया गया है। यह काम पूरा होते ही दान की राशि ली जाएगी। इसके लिए बैंक मे दो खाते पहले ही खोल दिए गए है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35K53Os
via IFTTT
COMMENTS