https://ift.tt/32L8ySS उत्तर प्रदेश के रायबरेली में योगी सरकार की पुलिसिंग फेल हो गई है। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने दरवाजे प...
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में योगी सरकार की पुलिसिंग फेल हो गई है। जिले के गदागंज थाना क्षेत्र में दबंगों ने दरवाजे पर खड़ी बोलेरो गाड़ी में आग लगा दी और खुलेआम घूमते रहे। लेकिन पुलिस के लंबे हाथ उन दबंगो के गिरेबान तक नही पहुंच सके। फिलहाल पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने इस मामले पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार- पीड़ित रूप नारायण की माने तो वो गदागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके घर के सामने खड़ी बोलेरो गाड़ी संख्या यूपी 33 एम 5895 में गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे बारिन गांव के रहने वाले दबंग दीप कुमार और प्रदीप कुमार ने आग लगा दी। देखते ही देखते बोलेरो गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। रात का मामला था इसलिए जब तक आग बुझाने के लिए लोग इकट्ठा होते और कुछ प्रबंध हो पाता तब तक गाड़ी जलकर खाक हो चुकी थी।
पीड़ित की तहरीर के बावजूद पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाला
इसकी तहरीर पीड़ित ने गदागंज पुलिस को दी, लेकिन गदागंज पुलिस ने दबंगों से सांठगांठ करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया। जनकपुर के रहने वाले रूपनारायण की तहरीर के अनुसार दीप कुमार व प्रदीप कुमार से उनका पहले से विवाद चल रहा था। एक दिन जब वह अपने खेत में नाली बना रहे थे तो दबंग लोगों ने विरोध किया और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं रात में आकर घर के सामने खड़ी बोलेरो को आग लगा दिया।
बोलोरो के अंदर गाड़ी के कागजात वह ₹5000 भी जलकर खाक हो गए। रूपनारायण ने गदागंज पुलिस को तहरीर दे दी लेकिन गदागंज पुलिस मामले पर लगातार टालमटोल करती रही। गदागंज पुलिस आए दिन चर्चा में बनी रहती है। पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने पर मजबूर होते हैं। और थाने पर न्याय ना मिलने पर फरियादी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाते रहते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3kKBIbh
via IFTTT
COMMENTS