80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी; कंगना-शिवसेना विवाद में अब दाऊद का भी जिक्र और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए दावे

लगातार 4 दिन से भारत-चीन, कंगना रनोत और रिया चक्रवर्ती का मामला सुर्खियों में है। बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन से बातचीत भी चल रही है। कंगना ब...

लगातार 4 दिन से भारत-चीन, कंगना रनोत और रिया चक्रवर्ती का मामला सुर्खियों में है। बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन से बातचीत भी चल रही है। कंगना बनाम शिवसेना मामले में राजनीतिक बयानबाजी जारी है और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए खुलासे हो रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ...

आज इन 4 इवेंट्स पर रहेगी नजर

1. 80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी। ये 19 राज्यों के 38 शहरों में कनेक्टिविटी देंगी। इनमें राजस्थान-मध्यप्रदेश के 9 शहर शामिल हैं। 

2. दिल्ली में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है। आज से सभी लाइनों पर सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक मेट्रो मिलेगी। इसी के साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शुरू होगी, जो नई दिल्ली से इंटरनेशनल एयरपोर्ट होते हुए द्वारका सेक्टर 21 तक जाती है।

3. अरुणाचल प्रदेश से लापता हुए 5 युवकों को चीन भारत को लौटाएगा। ये युवक 6 सितंबर को गलती से चीन की सीमा में पहुंच गए थे।

4. प्रधानमंत्री मोदी मध्य प्रदेश में होने वाले ‘गृह प्रवेशम्' कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। इसमें वे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए 1.75 लाख घरों का उद्घाटन करेंगे।

अब कल की 6 महत्वपूर्ण खबरें

1. कंगना बोलीं- टूटे ऑफिस में काम करेंगी, दोबारा बनवाने के पैसे नहीं

कंगना का कहना है कि उनके पास दोबारा ऑफिस बनवाने के पैसे नहीं हैं और वे टूटे ऑफिस में ही काम करेंगी। वैसे उनका दफ्तर टूटने से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी खफा हैं। उन्होंने कहा है कि दाऊद इब्राहिम का घर नहीं तोड़ा जाता, जबकि कंगना का घर तोड़ दिया जाता है। उधर, राकांपा प्रमुख पवार ने इस मामले से पल्ला झाड़ लिया है। -

2. 90 साल की दुष्कर्म पीड़िता की कहानी

दक्षिणी दिल्ली के बाहरी इलाके के गांव में एक अजीब सी उदासी है। यहां 90 साल की महिला से दुष्कर्म हुआ। अपराधी जेल में है मगर पीड़िता के मन में गुस्सा तो इलाके की महिलाओं में दहशत का माहौल है। फिर भी हिम्मत बटोरकर बुजुर्ग पीड़िता कहती हैं, 'उस दरिंदे को फांसी टूटेगी तो मुझे सब्र आएगा।' 

3. चीनी मीडिया ने दी भारत को धमकी

रूस में भारत-चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत हुई, लेकिन चीन अपने सरकारी मीडिया के जरिए भारत को धमका रहा है। द ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि अगर भारतीय सेना लद्दाख की पैंगॉन्ग त्सो झील के दक्षिणी हिस्से से नहीं हटती है, तो पीपुल्स लिबरेशन आर्मी पूरे ठंड के मौसम में वहीं जमी रहेगी। अगर जंग हुई, तो भारतीय सेना जल्दी ही हथियार डाल देगी। 

4. भारत-चीन सीमा: तीन रातों से लेह शहर नींद पूरी नहीं कर पाया

यह कहानी उस लेह शहर की है जो हवा में उड़ते फाइटर जेट की आवाज के बीच तीन रातों से अपनी नींद पूरी नहीं कर पाया है। 29 अगस्त की रात भारत और चीन की सेना के बीच झड़प के बाद से सरहदी इलाकों के गांवों में मोबाइल फोन बंद है। खैर-खबर देने को बस कम्युनिटी सैटेलाइट फोन चालू हैं। 

5. रिया चक्रवर्ती जेल में ही रहेंगी

रिया चक्रवर्ती को 22 सितंबर तक जेल में रहना होगा। शुक्रवार को उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी गई। कोर्ट ने कहा कि ड्रग्स मुहैया करवाना गंभीर अपराध है और इसकी जांच की जरूरत है। सुशांत मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। 

6. सलाद बेचकर हर महीने लाख रुपए कमाने वाली महिला की कहानी

यह कहानी पुणे की मेघा के स्टार्टअप की है। वे सलाद बेचकर हर महीने एक लाख रुपए कमा लेती हैं। उन्होंने 3 हजार रुपए से काम शुरू किया था। पहले दिन उन्हें 5 ऑर्डर मिले थे। तीसरे हफ्ते में 50 ऑर्डर हर दिन मिलने लगे। 2017 में घर से शुरू किया था काम। चार साल में कमाए 22 लाख रुपए। 

7. कोरोना वैक्सीन से जुड़ी बातें

ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के ट्रायल्स थमने के बाद भी एस्ट्राजेनेका ने दावा किया है कि उसका वैक्सीन इसी साल आएगा। वहीं, रूस ने कहा है कि उसका वैक्सीन स्पूतनिक-वी दुनियाभर में 100 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचेगा। उधर, चीन ने अपने पहले नैजल स्प्रे वैक्सीन को ट्रायल्स की मंजूरी दे दी है। इसके फेज-1 के क्लिनिकल ट्रायल्स नवंबर में शुरू होंगे। 

अब 12 सितंबर का इतिहास

1873: पहला टाइपराइटर ग्राहकों को बेचा गया।

1944: अमेरिकी सेना ने पहली बार जर्मनी में प्रवेश किया।

1959: छह बार के प्रयासों के बाद रूस लूना-2 को चांद पर उतारने में सफल रहा।

2001: अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।


COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी; कंगना-शिवसेना विवाद में अब दाऊद का भी जिक्र और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए दावे
80 नई स्पेशल ट्रेनें आज से चलेंगी; कंगना-शिवसेना विवाद में अब दाऊद का भी जिक्र और रिया से जुड़े ड्रग्स केस में नए दावे
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/11/morning-news-brief-1_1599846816.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/80_42.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/80_42.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy