https://ift.tt/3c16Xvb उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब क्योटी फॉल पर पिकनिक मनाने गए 6 युवकों की डूबने स...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को उस समय बड़ा हादसा हो गया जब क्योटी फॉल पर पिकनिक मनाने गए 6 युवकों की डूबने से मौत हो गई। शाम तक सिर्फ पांच ही युवकों का शव जल पुलिस तलाश कर सकी। एक युवक का शव मंगलवार को फिर तलाशा जाएगा। हादसे के शिकार हुए युवक शहर के विभिन्न इलाकों के रहने वाले हैं।
इस घटना के बाद सोमवार को प्रयागराज से पहुंचे परिजनों ने पुलिस के साथ उनकी तलाश में लगे रहे। बताया जा रहा है कि रविवार को दो ग्रुप में 13 लोग प्रयागराज से क्योटी घूमने गए थे। दोपहर के वक्त नहाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए। शुरुआती दौर में दो लोगों की डूबने की सूचना थी। लेकिन, बाद में परिजन पहुंचे, तो अन्य की डूबने की बात सामने आई। जिसके बाद सोमवार को पुलिस ने गोताखोरों की मदद से पुन: खोजबीन शुरू की। इस तरह पांच शव बरामद कर लिए गए।
अब तक पांच शव बरामद किए गए
पुलिस की मानें तो राहुल उर्फ लक्ष्मीकांत, यश केशरवानी, प्रज्वल केशरवानी, अभिषेक सिंह एवं आकाश केशरवानी के शव निकाले जा चुके हैं। जबकि गोलू पासी की तलाश अभी चल रही है। बताया जाता है कि साथियों के डूबने के बाद दो युवक मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2RovO2R
via IFTTT
COMMENTS