भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए, 27 दिन में 29 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 60.73 लाख केस

https://ift.tt/335KhHr देश में कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी और बुरी खबर दोनों आ रही हैं। अच्छी बात यह है कि देश में संक्रमण से ठीक होने वाल...

https://ift.tt/335KhHr

देश में कोरोना संक्रमण को लेकर अच्छी और बुरी खबर दोनों आ रही हैं। अच्छी बात यह है कि देश में संक्रमण से ठीक होने वालों का आंकड़ा रविवार को 50 लाख के पार कर गया। भारत दुनिया का इकलौता देश है, जहां इतने ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट 82.74% हो चुका है। मतलब अब हर 100 मरीजों में 82 लोग ठीक हो रहे हैं।

वहीं, बुरी खबर यह है कि देश में पिछले 27 दिनों से एक हजार से ज्यादा मौतें हो रही हैं। 31 दिसंबर को 816 मरीजों ने दम तोड़ा था। इसके बाद एक से 27 सितंबर तक एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब मौतें एक हजार से कम हुई हों। हालात ऐसे हैं कि रोजाना औसतन 1066 लोग की जान जा रही हैं। यह दुनिया के सबसे संक्रमित देश अमेरिका (895) और ब्राजील (826) के रोजाना के एवरेज से ज्यादा है।

इस बीच, देश में अब तक 60 लाख 73 हजार 348 केस हो चुके हैं। रविवार को 74 हजार 679 मरीज ठीक भी हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने आंकड़े जारी किए। पिछले 24 घंटे में 82 हजार 170 मरीज बढ़े और 1039 लोगों की जान चली गई। इसके साथ देश में संक्रमितों को आंकड़ा 60 लाख 74 हजार 703 हो गया है। इनमें 9 लाख 62 हजार 640 एक्टिव मरीज हैं। वहीं, 50 लाख 16 हजार 521 लोग स्वस्थ हो गए हैं। उधर, देश में अब तक 95 हजार 542 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, रविवार को 7 लाख 9 हजार 394 लोगों का टेस्ट किया गया। इस तरह देश में अब तक 7 करोड़ 19 लाख 67 हजार 230 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में रविवार को 2310 मरीज मिले। वहीं, राजधानी में 262 पॉजिटिव मिले। इस बीच, राजधानी में इलाज के लिए जल्द ही प्राइवेट डॉक्टर्स एक कॉल पर उपलब्ध हो सकेंगे। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की भोपाल शाखा यह सेवा शुरू कर रही है। इसमें आईएमए ने निजी डॉक्टर्स का पैनल तैयार किया है। इन्हें घर बुलाने के लिए 0755-2704201 या 1075 पर कॉल करना होगा। हर विजिट पर डॉक्टर 750 रु. परामर्श शुल्क लेंगे टेली कांफ्रेंसिंग से ही परामर्श दिया जा रहा है। इसमें रोजाना 300 कॉल आ जाते हैं। 12 डॉक्टर तीन शिफ्ट में काम करते हैं।

2. राजस्थान
राज्य में कोरोना के नए मरीजों की संख्या भले रोज नए रिकॉर्ड बना रही हो, लेकिन राहत की बात ये है कि ठीक होने वालों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले 7 दिन में 11,,978 नए संक्रमित सामने आए, लेकिन इसी दौरान 10,,434 ठीक भी हो गए।

21 सितंबर तक कुल रोगी 1,16,881 थे, जो 27 सितंबर तक बढ़कर 1,28,859 तक पहुंच गए। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 21 सितंबर तक 97,284 थी, जो 27 सितंबर तक 1,07,718 हो गई। यानी पिछले 7 दिनों में प्रदेश का रिकवरी रेट 87.10% रहा। रविवार को जयपुर, जोधपुर, अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, जालौर, झुंझुनूं, कोटा, पाली, राजसमंद, सीकर, बीकानेर और उदयपुर में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा।

3.बिहार
शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के मुताबिक, राज्य में सोमवार से प्राइवेट और सरकारी स्कूल खुल गए हैं। 9वीं से 12वीं के बच्चों के लिए डाउट क्लास होना है। लेकिन, अधिकतर प्राइवेट स्कूल अभी नहीं खुलेंगे। स्कूल प्रशासन की मानें तो बहुत कम अभिभावक बच्चों को भेजने के लिए तैयार हैं। सभी स्कूलों ने अपने स्तर पर सर्वे किया और पाया कि 25 से 90 प्रतिशत तक अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल भेजना नहीं चाहते। इसका सबसे बड़ा कारण ट्रांसपोर्टेशन की समस्या है। कुछ स्कूल अक्टूबर में खोले जाने की योजना है, क्योंकि उनमें कंपार्टमेंटल परीक्षाएं हो रही हैं और इवैल्युएशन भी शुरू हो गया है।

4. महाराष्ट्र
राज्य में रविवार को 18 हजार 56 लोग संक्रमित पाए गए, 380 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई। 13 हजार 565 लोग ठीक होकर अपने घर गए। अब तक 13 लाख 39 हजार 232 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 10 लाख 30 हजार 15 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 35 हजार 571 मरीजों की मौत हो चुकी है। 2 लाख 73 हजार 228 मरीज ऐसे हैं जिनका अभी इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
पिछले 24 घंटों में 4,403 नए मामले सामने आए, जबकि 5,656 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। संक्रमण के चलते अब तक 5,594 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक राज्य में 3 लाख 87 हजार 85 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3 लाख 25 हजार 888 लोग ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट अब बढ़कर 84.19 प्रतिशत हो गया है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-28-september-2020-127760692.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए, 27 दिन में 29 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 60.73 लाख केस
भारत दुनिया का इकलौता देश, जहां 50 लाख मरीज ठीक हुए, 27 दिन में 29 हजार से ज्यादा लोगों ने दम तोड़ा; देश में अब तक 60.73 लाख केस
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/28/top-3_1601266544.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/50-27-29-6073.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/50-27-29-6073.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy