ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, लोअर कोर्ट से 2 बार जमानत खारिज हो चुकी

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इनके...

ड्रग्स मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर आज बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है। इनके अलावा सुशांत के हाउस मैनेजर रहे सैमुअल मिरांडा, कुक दीपेश सावंत और ड्रग पैडलर बासित परिहार की जमानत पर भी फैसला आ सकता है।

इन सभी की जमानत याचिकाएं दो-दो बार निचली अदालतों से खारिज हो चुकी हैं। शोविक से एनसीबी के अधिकारी जेल में भी पूछताछ कर चुके हैं।

आज इस मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपनी फाइंडिंग्स अदालत के सामने रख सकता है। इनमें एक्टर्स दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के बयान भी शामिल हैं। सुशांत से जुड़े ड्रग्स केस में अब तक 21 लोगों को NCB ने गिरफ्तार किया है।

एम्स ने शुरुआती रिपोर्ट सीबीआई को सौंपी
इस बीच सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की टीम ने ऑटोप्सी और विसरा की शुरुआती रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है। सीबीआई ने बयान जारी कर कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत मामले में अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सका है और सभी पहलुओं की जांच जारी है। 14 जून को सुशांत की मौत के बाद से ही कई तरह के सवाल उठ रहे थे, जिसके बाद सीबीआई के कहने पर डॉ. सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में एम्स का एक मेडिकल पैनल बनाया गया था, ताकि पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट का बारीकी से एनालिसिस किया जा सके।

क्षितिज और सैमुअल मिरांडा के संबंध मिले
शनिवार को जब इस केस में धर्ममेटिक एंटरटेनमेंट के पूर्व प्रोड्यूसर/डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था, तब उनसे पूछताछ के बाद एक लिंक सैमुअल मिरांडा से जुड़ रहा था। रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने जिस सिंडिकेट का हिस्सा बताया है, उसमें भी सैमुअल मिरांडा का नाम है। रविवार को क्षितिज की रिमांड के दौरान एनसीबी ने कहा था कि वह इस केस में गिरफ्तार करमजीत सिंह आनंद से ड्रग खरीदता था। करमजीत से सैमुअल मिरांडा भी ड्रग्स लेता था।

सुशांत के पिता के वकील ने जांच पर उठाए थे सवाल
सुशांत का परिवार सीबीआई जांच को लेकर सवाल उठा रहा है। सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने एक ट्वीट में लिखा था, "सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले को सीबीआई हत्या के मामले में बदलने में देरी कर रही है, इससे निराशा बढ़ रही है। एम्स टीम का हिस्सा रहे एक डॉक्टर ने मुझे बहुत पहले ही बता दिया था कि मेरे द्वारा भेजे गए फोटोज 200% इशारा कर रहे हैं कि ये मौत गला घोंटने से हुई है।" हालांकि, एम्स की टीम ने सिंह के दावे का खंडन किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिया और उनके भाई शोविक को NCB ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। रिया 9 सितंबर से जेल में हैं। (फाइल फोटो)


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HIN1T7
https://ift.tt/3l8BbA7

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, लोअर कोर्ट से 2 बार जमानत खारिज हो चुकी
ड्रग्स मामले में गिरफ्तार रिया चक्रवर्ती की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाईकोर्ट में सुनवाई, लोअर कोर्ट से 2 बार जमानत खारिज हो चुकी
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/29/shovik-1_1601346826.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/2_28.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/2_28.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy