लगातार चौथा दिन जब नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस में 28649 की कमी आई; अब तक 55.60 लाख संक्रमित

https://ift.tt/32NxOrQ देश में कोरोना के केस में सोमवार को सबसे बड़ी राहत मिली। एक ही दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। 74 हजार नए के...

https://ift.tt/32NxOrQ

देश में कोरोना के केस में सोमवार को सबसे बड़ी राहत मिली। एक ही दिन में एक लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो गए। 74 हजार नए केस आए, जबकि पांच दिन पहले ही रिकॉर्ड 96 हजार 856 केस आए थे। सोमवार को 74 हजार 493 केस आए, 1 लाख 2 हजार 70 मरीज ठीक हो गए। इससे इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या में 28 हजार 649 की कमी आ गई। रविवार को देश में 10 लाख 4 हजार 272 एक्टिव केस थे, जो सोमवार को घटकर 9 लाख 75 हजार 623 हो गए।

मरने वालों का आंकड़ा 88 हजार के पार
देश में संक्रमण से जान गंवानों वालों का आंकड़ा 88 हजार के पार हो गया। पिछले 24 घंटे के अंदर 1 हजार 56 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 88 हजार 965 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

कोरोना अपडेट्स

  • सोमवार को 14 राज्यों में नए संक्रमितों से ज्यादा ठीक हो गए। इनमें उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, बिहार, केरल, जम्मू-कश्मीर, पुडुचेरी, त्रिपुरा, दादरा-नागर हवेली और मिजोरम शामिल हैं।
  • महाराष्ट्र में सोमवार को 159 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित मिले, पांच की मौत हो गई। राज्य में अब तक 21 हजार 311 पुलिसकर्मी संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 222 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी है।
  • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को बताया कि राज्य में अभी लगभग 1 हजार आईसीयू बेड उपलब्ध है। इसकी संख्या लगातार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।
  • केंद्र ने ऑक्सीजन सिलेंडर ले जा रही गाड़ियों को बगैर परमिट यात्रा करने की मंजूरी दी है। ऐसी गाड़ियों को अब परमिट लेने की जरूरत नहीं होगी। कोरोना के बढ़ते मामलों और राज्यों में ऑक्सीजन सिलेंडर की बढ़ती डिमांड को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह छूट 31 मार्च 2021 तक जारी रहेगी।

12 राज्यों में 81% मरीज ठीक हुए

12 राज्य ऐसे हैं, जहां ठीक हुए मरीजों की दर 81% से ज्यादा है। इनमें से अंडमान-निकोबार, दादरा-नगर हवेली और बिहार में तो रिकवरी रेट 90% से ज्यादा है। देश में अब तक 43.95 लाख मरीज ठीक हुए हैं और रिकवरी 80.12% तक पहुंच गया है।

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश

राज्य में सोमवार को 2523 नए मरीज मिले। 2244 संक्रमित ठीक हो गए, जबकि 37 ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 8 हजार 167 संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें 83 हजार 618 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22 हजार 542 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 2007 मरीजों की मौत हो चुकी है।

2. राजस्थान

राज्य में पिछले 24 घंटे के अंदर 1,892 नए केस मिले। 1,815 लोग ठीक हुए और 16 मरीजों की मौत हो गई। अब तक 1 लाख 16 हजार 881 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 97 हजार 284 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 18 हजार 245 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते 1,352 लोगों की मौत हो चुकी है।

3. बिहार

राज्य में सोमवार को संक्रमितों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी। पिछले 24 घंटे में 1,314 नए केस बढ़े, जबकि 1,381 लोग ठीक हो गए। 6 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 69 हजार 856 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 55 हजार 824 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 161 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 870 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सोमवार को मरीजों के रिकवर होने का रिकॉर्ड बना। पिछले 24 घंटे में जहां 15 हजार 738 नए मामले सामने आए, वहीं रिकॉर्ड 32 हजार 7 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब तक एक दिन में ठीक होने वालों का ये सबसे ज्यादा आंकड़ा है। राज्य में अब तक 12 लाख 24 हजार 380 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 16 हजार 348 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 74 हजार 623 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 33 हजार 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

5. उत्तरप्रदेश

राज्य में सोमवार को 4,618 नए केस सामने आए। अच्छी बात है कि नए केस से करीब दो हजार ज्यादा यानी 6,320 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। प्रदेश में अब तक 3 लाख 58 हजार 893 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 89 हजार 594 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 64 हजार 164 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,135 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 21 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-updates-22-september-127742859.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: लगातार चौथा दिन जब नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस में 28649 की कमी आई; अब तक 55.60 लाख संक्रमित
लगातार चौथा दिन जब नए केस से ज्यादा मरीज ठीक हुए, एक्टिव केस में 28649 की कमी आई; अब तक 55.60 लाख संक्रमित
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/22/2020-09-21_1600744713.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/28649-5560.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/28649-5560.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy