एकबार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अपने किरदार को मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर का 2.0 वर्जन बताया

अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में कूल डैडी का रोल निभाते नजर आए थे। अब वे वेब सीरीज 'मि...

अभिनेता पंकज त्रिपाठी हाल ही में फिल्म 'गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल' में कूल डैडी का रोल निभाते नजर आए थे। अब वे वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के दूसरे सीजन में एकबार फिर कालीन भैया के अपने लोकप्रिय किरदार को निभाते नजर आएंगे। इस सीरीज में वे एक खतरनाक माफिया के किरदार को निभाते नजर आ रहे हैं।

त्रिपाठी बताते हैं, 'जब हम छोटे थे तो एक खलनायक का विचार सीमित था। यह जाहिर बात है फिल्म की कहानी पर निर्भर होता है ‍कि कैसे कही जाए, लेकिन खलनायक का किरदार उस वक्त बेहद अहम माना जाता था।'

'मिर्जापुर, गुड़गांव और सेक्रेड गेम्स के साथ मैं अधिक गहराई से इंसान के डार्क साइड को एक्स्प्लोर करने में सक्षम हुआ हूं। मैं नकारात्मक पात्रों को बुद्धिमानी से चुनता हूं। उनमें से कोई भी समान नहीं होना चाहिए और हर किरदार दूसरे से अलग होना चाहिए। इनमे से प्रत्येक की प्रेरणा एक-दूसरे से अलग होती है।'

लेखक अद्धुत नकारात्मक चरित्र लिख रहे हैं

उन्होंने आगे कहा, 'कालीन भैया अपनी ताकत के नशे में चूर है। जो वो कमांड करता है, इसलिए वो अपने आत्म-मूल्य की रक्षा करने के लिए काम करता है। मुझे खुशी है कि लेखक अद्भुत नकारात्मक चरित्र लिख रहे हैं, जो एक हास्‍य पात्र से अधिक काम करते हुए नज़र आ रहे हैं।'

'मजबूत बैकस्‍टोरी वाली कहानियां, करैक्टर ग्राफ जो परिभाषित करता है कि आदमी इस तरीके का क्यों हैं। कालीन सीधे तौर पर खलनायक नहीं दिखता है। क्योंकि आप आदमी के कई पहलुओं से परिचित हैं। ये पारंपरिक खलनायक किरदार नहीं हैं, लेकिन मुझे खुशी है कि ये किरदार मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर जैसे किरदारों का 2.0 वर्जन है।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kaalin Bhaiya's role is a 2.0 version of characters like Mogambo, Shakal and Gabbar: pankaj tripathi


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hBctpO
https://ift.tt/3mvsBww

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: एकबार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अपने किरदार को मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर का 2.0 वर्जन बताया
एकबार फिर कालीन भैया के रोल में नजर आएंगे पंकज त्रिपाठी, अपने किरदार को मोगेम्बो, शाकाल और गब्बर का 2.0 वर्जन बताया
https://i9.dainikbhaskar.com/thumbnails/680x588/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/16/pankaj-tripathi_1600264804.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/20_75.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/20_75.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy