18 दिन का मानसून सत्र आज 10वें दिन ही खत्म किया जा सकता है; लोकसभा की कार्यवाही आज 3 घंटे की देरी से यानी शाम 6 बजे शुरू होगी

https://ift.tt/33PeucV संसद का मानसून सत्र आज खत्म किया जा सकता है। 2 मंत्रियों समेत 30 सांसदों और संसद के कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव...

https://ift.tt/33PeucV

संसद का मानसून सत्र आज खत्म किया जा सकता है। 2 मंत्रियों समेत 30 सांसदों और संसद के कई कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने की चिंताओं की वजह से 18 दिन का सत्र 10 दिन में ही खत्म करने का विचार है। पिछले हफ्ते लोकसभा की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में सभी पार्टियों ने सत्र छोटा करने पर सहमति जताई थी। 14 सितंबर से शुरू हुए मानसून सत्र का शेड्यूल वैसे 1 अक्टूबर तक है।

लोकसभा की कार्यवाही आज शाम 6 बजे से शुरू होगी
लोकसभा में आज नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है। मानसून सत्र के पहले दिन को छोड़ अगले दिन से लोकसभा की कार्यवाही शाम 3 बजे से शुरू हो रही थी, लेकिन आज 3 घंटे की देरी से यानी 6 बजे शुरू होगी। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

लोकसभा की कार्यवाही देर से शुरू करने की वजह यह मानी जा रही है कि दूसरे सदन राज्यसभा की कार्यवाही देर तक चल सकती है। क्योंकि, राज्यसभा से रिटायर हो रहे सदस्यों का भाषण हो सकता है। वैसे राज्यसभा का शेड्यूल सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक है।

सोनिया-राहुल विदेश से लौटे, संसद आना तय नहीं
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही मेडिकल चेकअप के लिए विदेश चली गई थीं। राहुल गांधी भी उनके साथ गए थे। दोनों मंगलवार को दिल्ली लौट आए, लेकिन आज संसद आएंगे या नहीं, इस बारे में कुछ तय नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक सोनिया और राहुल विदेश में रहते हुए भी कांग्रेस नेताओं के संपर्क में थे। पार्टी नेता अहमद पटेल ने कहा था कि कृषि बिलों पर विरोध की स्ट्रैटजी सोनिया-राहुल के निर्देशों पर ही तैयार की गई थी।

तीसरे कृषि विधेयक समेत 7 बिल बिना विरोध पास हुए
संसद में विपक्ष के बायकॉट के बीच मंगलवार को तीसरा कृषि विधेयक भी पास हो गया...वह भी बिना किसी विरोध के। सोमवार को राज्यसभा से 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों ने दोनों सदनों का बायकॉट कर दिया। इसकी वजह से संसद में महज साढ़े तीन घंटे में 7 विधेयक पास हो गए। इनमें एसेंशियल कमोडिटीज (अमेंडमेंट) बिल भी था। इसके जरिए सरकार ने अनाज, दलहन, तिलहन, खाद्य तेल, आलू और प्याज को जरूरी वस्तुओं की लिस्ट से हटा दिया और स्टॉक लिमिट भी खत्म कर दी।

राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने 24 घंटे का उपवास तोड़ा
कृषि बिलों के विरोध में विपक्षी सांसदों ने रविवार को राज्यसभा में रूलबुक फाड़ दी और उपसभापति का माइक तोड़ने की कोशिश की थी। सांसदों के इस व्यवहार से दुखी हरिवंश ने मंगलवार सुबह 24 घंटे का उपवास रखने का ऐलान किया था। आज सुबह उन्होंने जूस पीकर उपवास खत्म किया।

जेडीयू नेता ललन सिंह ने हरिवंश को जूस पिलाकर उपवास तुड़वाया।


आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
विपक्ष के 8 सांसदों के निलंबन के विरोध में कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों ने मंगलवार को दोनों सदनों से बायकॉट कर दिया था।


from Dainik Bhaskar /national/news/parliament-monsoon-session-rajya-sabha-and-lok-sabha-news-and-updates-23-september-2020-127746033.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: 18 दिन का मानसून सत्र आज 10वें दिन ही खत्म किया जा सकता है; लोकसभा की कार्यवाही आज 3 घंटे की देरी से यानी शाम 6 बजे शुरू होगी
18 दिन का मानसून सत्र आज 10वें दिन ही खत्म किया जा सकता है; लोकसभा की कार्यवाही आज 3 घंटे की देरी से यानी शाम 6 बजे शुरू होगी
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/parl-22-t_1600827964.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/18-10-3-6.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/18-10-3-6.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy