उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। राज्य में 24 घंटे में 6,786 नए केस सामने आए तो कुल संक्रमितों का आं...
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। राज्य में 24 घंटे में 6,786 नए केस सामने आए तो कुल संक्रमितों का आंकड़ा 3,05,831 पहुंच गया है। इस अवधि में 67 रोगियों की मौत हुई तो मृतकों का आंकड़ा 4,349 हो गया है। सितंबर माह के बीते 12 दिनों की बात करें तो संक्रमण की दर में तेजी से इजाफा हुआ है। इस दौरान 75 हजार से अधिक केस सामने आए तो 863 लोगों की जान गई है।
हालांकि, जिस गति से संक्रमण का ग्राफ बढ़ रहा है, उसी स्पीड से लोग कोरोना मुक्त भी हो रहे हैं। राज्य में अब तक 76.35 फीसदी मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक 2,33,587 मरीज कोरोना से रिकवर हो चुके हैं। इस समय 67,955 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
कब किस तारीख को कितने केस आए
| तारीख | केस | मौत |
| 12 सितंबर | 6786 | 67 |
| 11 सितंबर | 7016 | 76 |
| 10 सितंबर | 6988 | 94 |
| 09 सितंबर | 6568 | 65 |
| 08 सितंबर | 6622 | 71 |
| 07 सितंबर | 5568 | 56 |
| 06 सितंबर | 6518 | 77 |
| 05 सितंबर | 6590 | 81 |
| 04 सितंबर | 6074 | 71 |
| 03 सितंबर | 5662 | 75 |
| 02 सितंबर | 5682 | 74 |
| 01 सितंबर | 5343 | 56 |
| कुल | 75437 | 863 |
पुरुष सबसे ज्यादा संक्रमित
वर्तमान में महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा संक्रमित हैं। इसके पीछे की वजह नौकरी, व्यवसाय के साथ जरुरी काम के लिए घर से बाहर निकलना बताया जा रहा है। कुल संक्रमितों में से 69 फीसदी पुरुष संक्रमित हैं। सबसे कम बुजुर्ग संक्रमित हैं। बुजुर्गों ने कोरोना से बचाव के लिए खास एहतियात बरती है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 305978 मरीजों में से 69 फीसदी यानी 2,11,124 पुरुष संक्रमित मिले हैं। जबकि 31 फीसदी यानी 94,583 महिलाएं संक्रमित पाई गई हैं।
| आयु वर्ग | फीसदी | संख्या |
| शून्य से 20 वर्ष | 13.98 | 42775 |
| 21 से 40 वर्ष | 45.58 | 148644 |
| 41 से 60 वर्ष | 28.69 | 87785 |
| 60 से ऊपर | 8.75 | 26008 |
कानपुर में सर्वाधिक मौत
प्रदेश में पांच जनपद, लखनऊ, कानपुर नगर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज में कोरोना की संक्रमण दर काफी तेज हैं। लखनऊ में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं तो मौत के मामले में कानपुर नगर अव्वल है। यहां तमाम प्रयासों के बावजूद संक्रमण का रेट कम नहीं हो पा रहा है।
| जनपद | एक्टिव केस | मौत |
| लखनऊ | 9529 | 404 |
| कानपुर नगर | 4643 | 516 |
| प्रयागराज | 3723 | 210 |
| गोरखपुर | 2888 | 176 |
| वाराणसी | 2063 | 166 |
COMMENTS