https://ift.tt/3hWSXUI आज का दिन अंतरिक्ष में भारतीय प्रयासों की एक बड़ी उपलब्धि के लिए जाना जाता है। 2009 में 24 सितंबर को ही नासा ने अपने...
https://ift.tt/3hWSXUI
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWSYrK
via IFTTT
आज का दिन अंतरिक्ष में भारतीय प्रयासों की एक बड़ी उपलब्धि के लिए जाना जाता है। 2009 में 24 सितंबर को ही नासा ने अपने जर्नल में इस बात की पुष्टि की कि चांद पर पानी है। हालांकि, इसरो के वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने नासा की घोषणा से तीन महीने पहले ही यह दावा कर दिया था।
फिर भी, नासा के कंफर्मेशन के बाद भारतीय मिशन का महत्व और बढ़ गया। वहीं, इसके पांच साल बाद 2014 में देश के पहले मंगल मिशन ने सफलतापूर्वक मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश किया था। अंतरिक्ष में भारतीय रिसर्च को देखते हुए यह दोनों ही उपलब्धियां बेहद खास है।
इसके अलावा आज के दिन को इन घटनाओं के लिए भी याद किया जाता है...
- 1688ः फ्रांस ने जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1726ः ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर अदालतों को बनाने के लिए अधिकृत किया गया।
- 1789ः अमेरिका में अटॉर्नी जनरल का कार्यालय बनाया गया।
- 1861ः भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में राष्ट्रवादी आन्दोलन की प्रमुख नेता मैडम भीखाजी कामा का जन्म।
- 1932ः डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी के बीच पुणे की यरवडा सेंट्रल जेल में ‘दलितों’ के लिए विधानसभाओं में सीटें सुरक्षित करने को लेकर एक विशेष समझौता हुआ।
- 1932ः बंगाल की क्रांतिकारी राष्ट्रवादी प्रीतिलता वाडेदार देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाली पहली महिला बनीं।
- 1948ः होंडा मोटर कंपनी की स्थापना।
- 1950ः पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मोहिन्दर अमरनाथ का जन्म।
- 1965ः यमन को लेकर सऊदी अरब और मिस्र के बीच समझौता।
- 1968ः दक्षिण अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड संयुक्त राष्ट्र में शामिल हुआ।
- 1971ः ब्रिटेन ने जासूसी के आरोप में 90 रूसी राजनयिकों को निष्कासित किया।
- 1978ः पूर्व सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 1979ः घाना ने संविधान अपनाया।
- 1990ः पूर्वी जर्मनी ने खुद को वारसा संधि से अलग किया।
- 1996ः अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 2003ः फ्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 2005ः आई.ए.ई.ए. ने ईरानी परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे को सुरक्षा परिषद को सौंपने का निर्णय लिया।
- 2007ः म्यांमार की सैन्य सरकार के खिलाफ राजधानी यांगून में एक लाख से अधिक लोग सड़कों पर उतरे।
- 2008ः चीन और नेपाल ने दूरसंचार के क्षेत्र में एक अहम अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
- 2008ः भारतीय क्रिकेटर कपिल देव को थलसेनाध्यक्ष जनरल दीपक कपूर ने एक समारोह में प्रादेशिक सेना में लेफ़्टिनेंट कर्नल की मानद पदवी प्रदान की।
- 2008ः मद्रास उच्च न्यायालय ने राजीव गांधी हत्याकांड में नलिनी और दो अन्य दोषियों की समय पूर्व रिहाई सम्बन्धी याचिका खारिज की।
- 2013ः पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3hWSYrK
via IFTTT
COMMENTS