भारत में 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 64 मौतें हो रहीं, यह यूके और ब्राजील से 10 गुना कम; देश में अब तक 56.40 लाख मामले

https://ift.tt/32SgpOz देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 56 लाख 43 हजार 481 हो गई है। उधर, अच्छी खबर यह है कि पिछले पांच दिनों से नए मरीज ...

https://ift.tt/32SgpOz

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 56 लाख 43 हजार 481 हो गई है। उधर, अच्छी खबर यह है कि पिछले पांच दिनों से नए मरीज की तुलना में लोग ज्यादा स्वस्थ हो रहे हैं। मंगलवार को 80 हजार 321 मरीज मिले, जबकि 87 हजार 7 लोग ठीक हो गए। ये आंकड़े covid19india.org के मुताबिक हैं।

मंगलवार को 1056 लोगों ने दम तोड़ा। इस तरह मरने वालों की संख्या 90 हजार 22 हो चुकी है, लेकिन अच्छी खबर यह है कि हमारे देश में आबादी के अनुपात में कम मौतें हो रही हैं। प्रति 10 लाख की आबादी में भारत में 62 मरीज दम तोड़ रहे हैं, जबकि ब्राजील में सबसे ज्यादा 642 और अमेरिका में 615 हैं।

5 दिनों से नए मरीज की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या ज्यादा

तारीख नए मरीज ठीक हुए लोग
18 सितंबर 92,969 95,512
19 सितंबर 92,574 94,384
20 सितंबर 87,392 92,926
21 सितंबर 74,493 1,02,070
22 सितंबर 80,321 87,007

पांच राज्यों का हाल

1. मध्यप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 2544 नए संक्रमित मिले, जबकि 28 मरीजों ने दम तोड़ दिया। नए संक्रमितों में मंत्री महेंद्र सिंह सिसौदिया, हरदीप सिंह डंग और भीकनगांव से कांग्रेस विधायक झूमा सोलंकी भी शामिल हैं। इन्हें मिलाकर अब तक सरकार के 13 मंत्री और पक्ष-विपक्ष के 44 विधायक संक्रमित हो चुके हैं।

सितंबर के आंकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि सितंबर में हर दिन औसतन 29 मौतें हुईं। कुल मौतों (2035) में से 31.5% सिर्फ बीते 22 दिन में हुई हैं। यह किसी एक महीने में अब तक की सर्वाधिक कोरोना मौतें हैं।

चिंता की बात यह है कि मंगलवार को संक्रमण दर में फिर बढ़ोतरी हुई। पिछले 24 घंटे में 17 हजार 698 सैंपल की जांच हुई। संक्रमण की दर 14.3% रही। जबकि सोमवार को यह 11.5% थी। पिछले चार दिनों में 10 हजार 253 नए मरीज मिले।

2. राजस्थान
राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। 27 जिले ऐसे हैं, जिनमें एक हजार से ज्यादा रोगी मिल चुके हैं। बाकी छह जिले- हनुमानगढ़ में 693, प्रतापगढ़ में 731, करौली में 777, सवाई माधोपुर में 799 और दौसा में 846 केस हैं। जयपुर में सबसे ज्यादा 18 हजार 242 पॉजिटिव मिल चुके हैं। जोधपुर में 17 हजार 623 हैं। राज्य में 1.18 से ज्यादा केस हैं। अच्छी खबर यह है कि इनमें 98 हजार 812 मरीज ठीक हो चुके हैं। आज यह संख्या एक लाख के पार हो सकती है।

3. बिहार
राज्य में 24 घंटे में 1,609 नए केस बढ़े, जबकि 1,232 लोग ठीक हो गए। 3 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अब तक 1 लाख 71 हजार 465 लोग संक्रमित हो चुके हैं। राहत की बात है कि इनमें 1 लाख 57 हजार 56 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13 हजार 535 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 873 लोगों की मौत हो चुकी है।

4. महाराष्ट्र
महाराष्ट्र में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को संक्रमितों से ज्यादा लोग ठीक हुए। 24 घंटे में जहां 18 हजार 390 नए मामले सामने आए, वहीं रिकॉर्ड 20 हजार 206 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। राज्य में अब तक 12 लाख 42 हजार 770 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 9 लाख 36 हजार 554 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 2 लाख 72 हजार 410 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।

5. उत्तरप्रदेश
राज्य में मंगलवार को 5650 नए केस सामने आए। वहीं, 6589 मरीज रिकवर हुए। प्रदेश में अब तक 3 लाख 64 हजार 543 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 2 लाख 96 हजार 183 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 63 हजार 148 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। संक्रमण के चलते अब तक 5,212 मरीजों की मौत हो चुकी है।



आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
Coronavirus Outbreak India Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar Pradesh Haryana Punjab Bihar Novel Corona (COVID 19) Death Toll India Today 22 September Mumbai Delhi Coronavirus News


from Dainik Bhaskar /national/news/coronavirus-outbreak-india-cases-live-news-and-updates-23-september-2020-127746113.html
via IFTTT

COMMENTS

Name

Bollywood Dainik Bhaskar,135,Bollywood बॉलीवुड | दैनिक भास्कर,2340,Breaking News,1,Dainik Bhaskar,22,Education,22,Health,56,National News Dainik Bhaskar,2308,National News देश | दैनिक भास्कर,6598,tech,641,Uttar Pradesh,59,
ltr
item
Dainik News Point: भारत में 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 64 मौतें हो रहीं, यह यूके और ब्राजील से 10 गुना कम; देश में अब तक 56.40 लाख मामले
भारत में 10 लाख की आबादी पर सिर्फ 64 मौतें हो रहीं, यह यूके और ब्राजील से 10 गुना कम; देश में अब तक 56.40 लाख मामले
https://i10.dainikbhaskar.com/thumbnails/101x80/web2images/www.bhaskar.com/2020/09/23/mout-per-10-lac_1600829710.jpg
Dainik News Point
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/10-64-10-5640.html
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/
https://dainiknewspoints.blogspot.com/2020/09/10-64-10-5640.html
true
1148828941129874792
UTF-8
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy